जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड जौनपुर के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी अनुज कुमार झा को संस्था का अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उक्त आशय से संस्था के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिलाधिकारी को बुके भेंटकर स्काउ स्कार्फ़ से अलंकृत कर बधाई दी। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने स्काउट और गाइड के विकास हेतु पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन देते हुए भविष्य की रूपरेखा तैयार कर प्रस्तुत करने का लोगों को निर्देश दिया। इस दौरान डॉ.रणजीत सिंह जिला मुख्यायुक्त, सुश्री रविन्दर कौर सोखी, जिला कमिश्नर डॉ.चन्द्रकला सिंह, सचिव डॉ.अखिलेश श्रीवास्तव, डी.ओ.सी.स्काउट राकेश कुमार मिश्रा, स्काउटर निसार एवं नितेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
8वां वेतन आयोग: आर्थिक न्याय और राजकोषीय अनुशासन के बीच संतुलन की चुनौती
8वें वेतन आयोग की मांगें वेतन वृद्धि और पेंशन के साथ भारतीय अर्थव्यवस्था, महंगाई और राजकोषीय संतुलन पर गहरा प्रभाव डाल सकती हैं।
पदाधिकारियों ने दी जिलाधिकारी को बधाई

Previous article
Next article


