जौनपुर धारा, जौनपुर। मछलीशहर लोकसभा के सांसद बीपी सरोज के प्रयास से लोकसभा क्षेत्र अन्तर्गत जफराबाद रेलवे स्टेशन का 122 करोड़ रूपये से काया कल्प होगा। उक्त संबंध में वार्ता के दौरान सांसद ने जानकारी देते हुए बताया कि जफराबाद रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा को बढ़ाने तथा स्टेशन के सुंदरीकरण के लिए क्षेत्र की जनता लगातार मांग कर रही थी। जनता की भावनाओं को देखते हुए मैंने 2022 में रेलमंत्री भारत सरकार अश्वनी वैष्णव को पत्र लिखकर आग्रह किया और इसके लिए मंत्री तथा अधिकारियों से निरन्तर मिलता रहा तथा पत्र की एक छाया प्रति देश के प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रेषित कर इसको शीघ्र बनवाने का आग्रह किया। उसी प्रयास का परिणाम रहा कि जफराबाद रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण, रेलवे स्टेशन के समीप समपार संख्या 38(A) पर दो लेन का ओवरब्रिज का निर्माण कार्य तथा रेलपथ दोहरीकरण के अन्तर्गत जफराबाद रेलवे स्टेशन पर यार्ड री-माडलिंग कराना आदि कार्यों के लिए 122 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गयी। जिसका शिलान्यास और लोकार्पण का कार्यक्रम 20 मई 2023 को 12-30 बजे हमारे कर कमलों से होगा।
― Advertisement ―
55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार
जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
जफराबाद रेलवे स्टेशन का होगा सुन्दरीकरण

Previous article
Next article

