Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपत्रक सौंपने के ताrन माह बाद भी नहीं काटा जा सका सूखा...

पत्रक सौंपने के ताrन माह बाद भी नहीं काटा जा सका सूखा पेड़

जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत के नार्मल मैदान के बगल में स्थित कंपोजिट आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय के परिसर में सूखे पड़े को काटकर हटाने को लेकर विगत 26 नवंबर को वन क्षेत्राधिकारी को पत्रक सौंपा गया था मगर आज लगभग तीन माह बीत जाने के बाद भी विद्यालय परिसर से सूखे पेड़ को काट कर हटवाया नहीं गया। बता दे कि विद्यालय परिसर में दो आम के सूखे पेड़ जर्जर स्थिति में खड़े है जिसको लेकर विद्यालय में किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त की जा रही है क्योंकि सूखे पेड़ के नीचे से होकर बच्चे व अध्यापक शौचालय को जाते है जिस पर विद्यालय प्रबंधन बाकायदा बैठक कर सूखे पेड़ को काटने को लेकर निर्णय लेने के बाद वन क्षेत्राधिकारी को पत्रक सौप समस्या से अवगत कराया गया। मगर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी आंख बंदकर बैठे हुए है। दुर्घटना होने के बाद ही अधिकारी मामले को संज्ञान में लेते है, आखिर क्यों बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है? क्योंकि अगर जल्द ही सूखे पेड़ को काटा नहीं गया तो कभी भी बड़ी दुर्घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। बहरहाल कब और कैसे सूखे पेड़ को काटा जायेगा ये तो जिम्मेदार ही तय करेंगे।