Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeउत्तर प्रदेशपति बनाता था नाजायज संबंध, पत्नी ने रोका तो लाईसेंसी बंदूक से...

पति बनाता था नाजायज संबंध, पत्नी ने रोका तो लाईसेंसी बंदूक से मार दी गोली

चित्रकूट. उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद में पति को दूसरी महिलाओं से अवैध संबंध बनाने से रोकने पर पत्नी से आरोपी पति का विवाद हो गया. इसके बाद पति ने पत्नी को अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया.

दरअसल ये पूरा मामला भरतकूप थाना क्षेत्र के घुरेटनपुर गांव का है. जहां उमेश पटेल नाम का आरोपी पति कलक्ट्रेट में नदारद विभाग में चपरासी पद पर तैनात है. उसका पत्नी से अवैध संबंधों के चलते विवाद हो गया जिसके बाद आरोपी पति ने अपनी लाइसेंसी बंदूख से पत्नी को गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया है. घटना के बाद पूरे परिवार में मातम का माहौल छा गया है. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है. इधर जांच पड़ताल में जुटी आरोपी पति को पुलिस ने पांच घंटे के अंदर उसे आलाकत्ल हथियार के साथ गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है. मृतिका के भाई कृष्णा पटेल ने आरोप लगाते हुए बताया है कि उसकी बहन सुनीता की शादी 20 साल पहले हुई थी जो सब कुछ अभी तक सामान्य चल रहा था, लेकिन पिछले 6 महीने से उसके पति के अफेयर किसी दूसरी महिलाओं के साथ होने पर उनके बीच वाद-विवाद होता था. मायके में आने पर बहन ने इन बातों का बताया था. वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला का कहना है कि मृतका के परिजनों की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. मृतका के परिजनों की तरफ से जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं उसकी विवेचाना की जा रही है. लिहाजा जो भी साक्ष्य मिलेंगे उसपर कार्रवाई की जाएगी.