Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपतहना गांव निशुल्क कंबल वितरण

पतहना गांव निशुल्क कंबल वितरण

कार्यक्रम में लगभग 150 लाभार्थियों को मिला सम्मान

जौनपुर धारा, सरायख्वाजा। स्थानीय क्षेत्र के पतहना में बुधवार को समाजसेवी व संपादक विनय कुमार ने हर साल की तरह ठण्ड में बुजुर्गों में निःशुल्क कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मालती देवी रही। कार्यक्रम की शुरुआत में भगवान गौतम बुद्ध एवं बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया गया। उन्होंने ने कहा कि ठण्ड में हर साल की तरह इस साल भी कम्बल वितरण किया। संपादक की माता मालती देवी ने कहा कि समाज में गरीब असहाय लोगों को आगे बढ़कर हर जरूरी मदद करनी चाहिए। इस मौके संपादक स्वदेश कुमार, राजेश गौतम, मां धर्म देवी फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक सुरेश कुमार शर्मा, राकेश शर्मा, गोरख सोनकर पत्रकार, संदीप यादव पत्रकार, चंद्रकेश प्रजापति युवा समाजसेवी, संजीव गुप्ता समाजसेवी, राम प्रसाद क्षेत्र पंचायत सदस्य, अरविन्द कुमार राव ग्राम प्रधान कोहड़ा सहित आदि लोग उपस्थित रहे।