जौनपुर धारा, जौनपुर। बुधवार 15 जनवरी को रा.वि.प.जूनियन इंजीनियर संगठन उ.प्र.की जौनपुर शाखा ने अवर अभियंता ई.अभिषेक केसरवानी के अनैतिक एवं अन्यायपूर्ण निलंबन का आरोप लगाते हुए पूनः बहाल करने हेतु अधीक्षण अभियंता वि.वि.मण्डल द्वितीय जौनपुर के समक्ष उपस्थिति दर्ज कराई। अभियंता संगठन ने कहा कि उक्त अभिय्ांता को लगभग 1 माह पहले ही तैनाती कर मुंगराबादशाहपुर व तरहटी का कार्यभार सौंपा गया था, समुचित संसाधन न होने के बावजूद एकमुश्त समाधान योजना के अन्तर्गत इमानदारी से प्रयास किया गया था। उन्होने आरोप लगाया कि द्वेष की भावना रखते हुए अधिशासी अभियंता ने अवर अभियंता की शिकायत उच्चाधिकारी से की है। उन्होने बताया कि उक्त के सम्बन्ध में 12 जनवरी को ही संगठन द्वारा अधीक्षण अभियंता को नोटिस दिया गया, वहीं 15 जनवरी को समस्त जे.ई. ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। उक्त अवसर पर अध्यक्ष विपिन गुप्ता, अवर अभियंता उपाध्यक्ष कृपाशंकर, अवर अभियंता हरिकेश, अवर अभियंता संजय लाल प्रजापति, अवर अभियंता गुलाब, अवर अभियंता अरविन्द कुमार पटेल, अवर अभियंता सुरेन्द्र कुमार यादव सहित आदि लोग उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
अवर अभियंता के गलत निलंबन को वापस लिये जाने की उठी मांग

Previous article


