जौनपुर धारा,जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गजना गांव के पंचायत भवन को बीती देर रात में चोरों ने निशाना बना लिया। पंचायत भवन से डेढ़ लाख के सामान को चोरों ने पार कर दिया। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गजना गांव के पंचायत भवन में शुक्रवार को सुबह सात बजे सफाई कर्मी साफ-सफाई करने के लिए पहुचा तो उसने देखा पंचायत भवन के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। उसने प्रधान प्रतिनिधि आशीष यादव को सूचना दिया। जिस पर प्रधान प्रतिनिधि मौके पर आ गए। अंदर जाकर देखा तो दरवाजे का ताला तोड़कर पंचायत भवन में लगे 2 इन्वर्टर, 2बैटरी,1प्रिंटर,1एलसीडी मॉनिटर,1वाईफाई, 1कम्प्यूटर माउस चोरी हो गया था। प्रधान प्रतिनिधि ने चोरी की सूचना डायल 122 और थाने पर दिया। मौके पर थाने की पुलिस आकर काफी देर तक जांच पड़ताल किया। ग्राम प्रधान गजना उर्मिला यादव ने बताया कि पंचायत भवन से चोरी हुए सामानों की कीमत लगभग डेढ़ लाख तक है। ग्राम प्रधान ने थाने पर तहरीर भी दे दिया है। थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर फूलचंद पांडेय ने बताया कि इस मामले में ग्राम प्रधान द्वारा तहरीर मिली है। उप निरीक्षक राम नारायण गिरी को मौके पर भेजा गया। जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही इस चोरी में शामिल चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
पंचायत भवन के दरवाजे का ताले को तोड़कर डेढ़ लाख की चोरी


