Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपंचायत उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना

पंचायत उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना

जौनपुर धारा, खेतासराय। शाहगंज सोंधी में होने वाले पंचायत उप चुनाव के लिये बुधवार को ब्लाक से पोलिंग पार्टियां मतदान केन्द्र पर रवाना हुई। सोंधी ब्लाक के ग्राम पंचायत कड़ैला में प्रधान पद के लिए उपचुनाव होना है। इस गांव के प्रधान कमलेश बिंद का निधन हो जाने से गांव प्रधान विहीन हो गया था। प्रधान पद के उपचुनाव में तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं जिसमें मृतक प्रधान कमलेश बिंद की पत्नी अनीता, लल्लन बिंद पुत्र छट्ठू और मनीता पत्नी राजेन्द्र प्रत्याशी हैं। एआरओ हिमांशु सिंह ने बताया कि कड़ैला गांव के प्राथमिक विद्यालय पर मतदान केंद्र पर दो बूथ बनाए गए हैं। इस गांव में मतदाताओं की कुल संख्या 1309 है। दो मार्च को सुबह सात बजे से सायं पांच बजे तक मतदान होगा।