Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएसपी ने थाना का किया औचक निरीक्षण

एसपी ने थाना का किया औचक निरीक्षण

जौनपुर धारा, बदलापुर। बुधवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा द्वारा सिंगरामऊ थाने का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले कार्यालय की साफ सफाई तथा आपराधिक रजिस्टर सहित विभिन्न अभिलेखों व उपकरणों के बारे में गहनता से जांच पड़ताल करते हुए जानकारी प्राप्त की फिर उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, पुलिस बैरक और मेस की गुणवत्ता को परखा साथ रख-रखाव आदि को चेक किया। थाने के कार्यों की समीक्षा करते हुए सर्व संबंधित को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।