― Advertisement ―

spot_img

तकनीकी चुनौतियां और साइबर सुरक्षा: डिजिटल दौर में डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़

डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा, डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़ बड़ी चुनौतियां बन चुकी हैं, जिन पर गंभीर ध्यान देना जरूरी है।

E-Paper 28-04-2026

Homeअपना जौनपुरन्यायालय परिसर में दुकानों की नीलामी 18 को

न्यायालय परिसर में दुकानों की नीलामी 18 को

जौनपुर धारा, जौनपुर। अपर जिला जज/अध्यक्ष, नीलामी समिति जनपद न्यायालय शरद कुमार त्रिपाठी ने विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु जनपद न्यायालय परिसर में स्थित दुकानों/प्रतिष्ठानों जैसे कैण्टीन न्याय भवन, पान शाप 1, पान शाप 7, स्टेशनरी शाप उत्तरी की नीलामी 18 अप्रैल को अपरान्ह 2 बजे परिसर सभागार में की जायेगी। इच्छुक व्यक्ति/ठेकेदार नीलामी की शर्तो के तहत भाग ले सकते है। प्रतिभागी को 17 अप्रैल के सायं 4 बजे तक धरोहर/प्रतिभूति की धनराशि नकद रोकड़ के रुप में नजारत अनुभाग में जमा करना अनिवार्य होगा। नीलामी सम्बन्धी विवरण एनआईसी की वेबसाइट, नोटिस बोर्ड जनपद न्यायालय, जिला पंचायत, नगर पालिका परिषद, जिला चिकित्सालय, कलेक्ट्रेट, लोक निर्माण विभाग, रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड आदि पर देखा जा सकता है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए दीवानी न्यायालय के नजारत अनुभाग से सम्पर्क किया जा सकता है।

Share Now...