Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरनौजवानों को ठगने का काम कर रही भाजपा : अवधनाथ पाल

नौजवानों को ठगने का काम कर रही भाजपा : अवधनाथ पाल

जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर चल रहे लोकतंत्र एंव संविधान बचाओं साईकिल यात्रा के नौ विधानसभा क्षेत्र मे चलते हुए आखिर दिन बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के लोहिंदा चौराहे पर स्थापित चौधरी चरण सिंह के मूर्ति पर माल्यार्पण कर समापन किया। इस दौरान डॉ.अवधनाथ पाल ने कहा कि जौनपुर के सभी विधानसभा क्षेत्र मे साईकिल यात्रा के माध्यम से जनता को जगाने का काम किया गया। भाजपा सरकार ने नौजवानों को ठगा है। अब नौजवान अपना हक अधिकार लेकर रहेगा। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार के पास अब कोई मुद्दा नहीं रह गया, जो जनता को बता सके। उन्होंने जनता को परेशान व जनता को हताश किया है। झूठे वादे कर जनता का वोट ले लिया लेकिन वादा पूरा नहीं किया। बल्कि जनता को परेशानियों में डालने का काम किया है। यह साइकिल यात्रा आज समापन तो हुआ है। लेकिन ये समाजवादी नौजवान घर-घर जन-जन जाकर भाजपा सरकार की गलत नितियों को बताएगा और जब तक इस देश से भाजपा सरकार को उखाड़ नहीं फेकेगा तब तक ये नौजवान चुप नहीं बैठेगा। समापन यात्रा में राजन यादव, अंखड प्रताप यादव, राहुल त्रिपाठी, पंकज मिश्रा, राममूर्ति सरोज, रामजतन यादव, राम इकबाल यादव, प्रभाकर मौर्या, अनुपमा पटेल, आशीष यादव, अशोक नायक, नितिन सैफई, पवन यादव, संदीप यादव, सोनू यादव, हर्षित यादव, मग्गू यादव, प्रवीण सरोज, अभय राज यादव, पी.पी.गुप्ता, कन्हैया लाल यादव, जेपी यादव, शरद यादव, शनि गुप्ता, आलोक, शुभम, महताब आलम, विनोद यादव, आशू यादव प्रदीप यादव, प्रमोद सहित आदि लोग उपस्थित रहे।