Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरआप कार्यालय पर हुआ प्रदेश महासचिव का आगमन

आप कार्यालय पर हुआ प्रदेश महासचिव का आगमन

जौनपुर धारा, जौनपुर। शनिवार को सुबह 11बजे आम आदमी पार्टी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव रेखा जायसवाल का आगमन जनपद कार्यालय पर हुआ।

पार्टी कार्यालय पर महिला प्रकोष्ठ ने बैठक का आयोजन महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष अनीता मिश्रा की अध्यक्षता में किया। संचालन महिला प्रकोष्ठ कि जिला महासचिव पूजा सिंह द्वारा किया गया। बैठक का नेतृत्व पार्टी के जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने किया। प्रदेश महासचिव रेखा जायसवाल ने कहां कि आम आदमी पार्टी में महिलाओं का कारवां लगातार तेजी से बढ़ रहा है। क्योंकि महिलाओं को आप पार्टी द्वारा किए जा रहे कार्य दिल्ली एवं पंजाब में अत्यधिक पसंद आ रहे हैं। इसलिए लगातार तेजी से महिलाएं आप पार्टी से जुड़ रहीं हैं। इसी के साथ उन्होंने महिला प्रकोष्ठ की जनपद की टीम को महिला टीम को और आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित हैं। क्योंकि लगातार महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसलिए योगी सरकार को आम आदमी पार्टी पंजाब राज्य के भगवंतमान सरकार से सीखना चाहिए कि कानून व्यवस्था को सही और अच्छे तरीके से कैसे चलाया जाता है। उक्त अवसर पर तमाम आप पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहें।