Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरनीलगाय से टकराई कार, बाल-बाल बचे सवार

नीलगाय से टकराई कार, बाल-बाल बचे सवार

जौनपुर धारा, जौनपुर। जौनपुर-केराकत मार्ग पर उस वक्त एक बड़ा हादसा होते होते बच गया जब चलती कार के ऊपर एक नीलगाय ने छलांग लगा दी। हालांकि नीलगाय से टकराने के बाद तत्काल सूझबूझ का परिचय देते हुए कार चालक ने कार को नियंत्रित कर दिया। घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई।

बताया जाता है कि जौनपुर-केराकत मार्ग पर सोमवार की देर रात जौनपुर की तरफ जा रहे कार में बैठे क्षेत्र के नयनसंड गांव निवासी शिक्षक संजय राय, अश्वनी राय, आदित्य राय, अजय, कार चालक पिलखनी निवासी मुकेश सिंह जा रहे थे तभी थाना क्षेत्र के रामपुर मोड़ के पास अचानक सड़क पर आई नीलगाय ने कार को पार करने की कोशिश में छलांग लगा दी। हालांकि वह छलांग लगाने के दौरान कार से टकरा गई। इस दौरान कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा कार में बैठे लोगों को मामूली खरोंचे आई।