Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरगैंगस्टर, हिस्ट्रीशीटरों सहित टाप टेन अपराधियों के घर पड़ी पुलिस की दबिश

गैंगस्टर, हिस्ट्रीशीटरों सहित टाप टेन अपराधियों के घर पड़ी पुलिस की दबिश

  • प्रत्येक रविवार थाने पर होगी अपराधियों की परेड

जौनपुर धारा, जौनपुर। आपराधिक घटनाओं पर रोकथाम को लेकर व क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बरकरार रखने के लिए पुलिस ने मंगलवार को गैंगस्टरों, हिस्ट्रीशीटरों सहित टाप टेन अपराधियों के घर गन्धौना, दमोदरा, धनुहा, जमालापुर, कुम्भापुर सहित अन्य गांवों में दबिश दी। वहीं इनको थाने पर प्रत्येक रविवार को परेड में उपस्थित रहने की सूचना दी गयी।

उक्त जानकारी थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के गैंगस्टर व 33 हिस्ट्रीशीटरों पर जहां पुलिस की पैनी निगाह है व इनके घरों पर दमोदरा, कुम्भापुर, गन्धौना, रायपुर, सिरौली, जमालापुर सहित अन्य गांवों में दबिश पड़ी है वहीं इनकी थाने पर प्रत्येक रविवार को परेड में उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया गया है जिससे की आम लोगों के मन के अंदर सुरक्षा की भावना पैदा हो सके। उन्होने कहा कि लोगों से अपील किया गया है कि पुलिस विभाग का सहयोग करें और किसी किस्म की समाज विरोधी या कानून विरोधी गतिविधियों की आगामी सूचना पुलिस को देकर अपने नैतिक दायित्व का निर्वहन करें।