जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय क्षेत्र के प्रसाद होमियोपैथिक क्लीनिक शाहगंज रोड एचडीएफसी बैंक के पीछे पर विशाल नि:शुल्क होमियोपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन शनिवार को किया गया। शिविर का उद्घाटन भारत माता, पवन पुत्र हनुमान तथा होमियोपैथिक चिकित्सा के जनक डॉ.हनीमैन की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर पूर्व विधायक डा.हरेन्द्र सिंह तथा प्रजापिता ब्रम्हा कुमारी की बहन आरती ने किया। इस मौके पर शिविर समारोह को सम्बोधित करते हुए डा.हरेन्द्र सिंह ने कहा कि गरीब एवं मजदूरों के लिए ही नहीं अपितु समाज के हर वर्ग के लिए होमियोपैथिक चिकित्सा आज भी सस्ती एवं लोक प्रिय है। इस पद्धति से उपचार कराए जाने पर रोगी पर कोई अन्य प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता। शिविर में डॉ.अजय कुमार सिंह, डॉ.अमरनाथ पाण्डेय, डॉ.बृजेश कुमार सिंह तथा डॉ.अनुराधा मिश्रा ने प्रतिभाग किया। शिविर का समापन अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने किया। स्वागत भाषण आयोजक डॉ.प्रमोद मिश्र ने किया। इस मौके पर पूर्व जिलाधिकारी दिनेश सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि वैभव सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र त्रिपाठी, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष उमेश मिश्र, डॉ.प्रकाश शुक्ल, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अनिल यादव, मंत्री रायसाहब यादव, रानी सिंह, जटाशंकर सिंह, उच्च न्यायालय के अधिवक्ता योगेश तिवारी, पूर्व प्रबन्धक विनोद कुमार सिंह, प्रबन्धक ओमप्रकाश सिंह, पत्रकार अर्जुन शर्मा व अमित पाण्डेय उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
नि:शुल्क होमियोपैथिक शिविर में चार सौ मरीजों का हुआ उपचार



