Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरकलेक्ट्रेट में हुआ भारत मंडपम कार्यक्रम का सजीव प्रसारण

कलेक्ट्रेट में हुआ भारत मंडपम कार्यक्रम का सजीव प्रसारण

जौनपुर धारा, जौनपुर। श्रेष्ठ भारत, विकसित भारत व पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के उदय के उद्देश्य से संचालित आकांक्षात्मक ब्लॉक कार्यक्रम के दृष्टिगत नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आकांक्षात्मक ब्लॉक कार्यक्रम से ब्लॉक एस्पिरेशनल से इंस्पिरेशनल करने का लक्ष्य है। उन्होंने आकांक्षात्मक ब्लाक कार्यक्रम पोर्टल चैंपियंस आफ चेंज का बटन दबाकर शुभारंभ भी किया।

कलेक्ट्रेट सभागार में भारत मंडपम नई दिल्ली से आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया जिसे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा देखा गया। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा और मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम ने एनआइसी कक्ष में सजीव प्रसारण को देखा।

  • न्यायालय में स्वच्छ जागरूकता अभियान

जौनपुर धारा, जौनपुर। सिविल जज सी.डि./प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि गांधी जयन्ती के अवसर पर 02 से 08 अक्टूबर 2023 तक स्वच्छता जागरुकता अभियान चलाया जायेगा। जिसका ई-उद्घाटन कार्यपालक अध्यक्ष उप्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 02 अक्टूबर 2023 को प्रातः 08.30 बजे, इलाहाबाद उच्च न्यायालय स्थित वीडियों काफ्रेंसिग कक्ष से किया जायेगा।