जौनपुर धारा,बदलापुर। विकासखण्ड के इनामीपुर के हरिजन बस्ती में स्कूल चलो अभियान के तहत सोमवार को अभिभावकों से खंड शिक्षा अधिकारी शिखा मिश्रा ने एआरपी डॉ.ओम प्रकाश गुप्त, सहायक अध्यापक ज्ञानेंद्र सिंह, शिक्षामित्र रेखा तिवारी एवं विकास तिवारी के साथ चिलचिलाती धूप में भ्रमण किया। नामांकन के लिए भ्रमण के दौरान गांव की महिलाओं ने विविध प्रकार की समस्याओं को खंड शिक्षा अधिकारी के सामने रखा। उनकी बातों से प्रभावित होकर महिलाओं ने परिषदीय प्राथमिक विद्यालय में नाम लिखाने का संकल्प लिया और मौके पर चार बच्चों का नामांकन किया गया। इस समय गांव में गेहूं की कटाई व मडाई चल रही है। गांव के लोग अत्यधिक व्यस्त होने के बावजूद खंड शिक्षा अधिकारी, एआरपी और शिक्षकों को देखकर ग्रामीण एकत्र हो गए। लोगों ने माना बच्चे राष्ट्र के भविष्य हैं और इनकी उचित पठन-पाठन की व्यवस्था करनी चाहिए। अभिभावकों से अपील की गई कि वे बच्चों को समय से स्कूल भेजें।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
नामांकन के लिए अभिभावकों से डोर-टू-डोर किया संपर्क

Previous article
Next article

