Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनहर में पानी न आने से किसान नहीं डाल पा रहे धान...

नहर में पानी न आने से किसान नहीं डाल पा रहे धान का बीज

जौनपुर धारा, जौनपुर। विकास खण्ड मुंगराबादशाहपुर व मछलीशहर क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले गांवों पवांरा, बनकट, सेमरिया, सरायबीका, बोड़ेपुर कुंवरपुर आदि गांवों के किसान नहर में पानी न आने के कारण धान का बीज नहीं डाल पा रहे हैं। किसानों का मानना है कि यदि नहर में पानी नहीं आया तो समय पर धान का बीज नहीं डाल पायेंगे और न ही समय से धान की रोपाई हो पायेगी। कुछ किसान पम्पिंगसेट के सहारे खेतों की सिंचाई कर धान की नर्सरी डालने की तैयारी में जुट गये हैं इससे उन पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि डीजल भी काफी महंगा हो गया है और उसके सहारे खेती कर पाना संभव नहीं है। किसान गुलाबधर त्रिपाठी, बबलू त्रिपाठी, प्रेमबिहारी यादव, घनश्याम पटेल, कैलाशनाथ पटेल, विक्रम त्रिपाठी, सुरेन्द्रनाथ पाण्डेय आदि का कहना है कि धान का बीज डालने के लिए पम्पिंग सेट से खेत की सिंचाई करना पड़ रहा है। नहर में अभी तक पानी नहीं छोड़े जाने से खेती की लागत बढ़ती जा रही है और पम्पिंगसेट से सिंचाई करनी पड़ रही है। किसानों का कहना है कि यदि शासन-प्रशासन समय से नहरों में पानी उपलब्ध करा देता तो हम लोंगों को महंगे दामों पर खेत की सिंचाई करने से राहत मिल जाती।