Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeमनोरंजननवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की वजह से दुबई में फंसी लड़की

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की वजह से दुबई में फंसी लड़की

बॉलीवुड अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी बीते कुछ समय से अपने पारिवारिक विवादों के कारण सुर्खियों में छाए हैं। वहीं अब वह एक बार फिर विवादों में घिरे नजर आ रहे हैं। क्योंकि एक लड़की ने उनपर आरोप लगाया है कि वो अभिनेता की वजह से दुबई में फंस गई है। आरोप लगाने वाली लड़की वीडियो में रो-रोकर आपबीती सुना रही है।एडवोकेट रिजवान सिद्दीकी ने एक लड़की का वीडियो ट्वीट कर आरोप लगाया है। बताया गया है कि नवाज की वजह से सपना नाम की एक लड़की दुबई में फंस गयी है। 9 नवंबर 2022 को नवाज ने इसे नौकरी पर रखा था। दुबई में इस लड़की को एक कम्पनी इजि सेल्स मैनेजर बनाकर ले जाया गया और वो लड़की वहां नवाज के घर में उनके बच्चो की देखभाल करती थी। लेकिन पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते नवाज के बच्चे अपनी मां के पास आ गए हैं।इस लड़की ने वीडियो में रोते हुए अपनी कहानी सुनाई है। जिसमें वह बता रही है कि वह अब दुबई में खाने तक के लिए मोहताज हो गयी है। उसके पास न तो पैसे हैं, न ही उसका पासपोर्ट है। लड़की का ये वीडियो और इसके साथ पूरी जानकारी भी रिजवान ने शेयर किया है।  ‘पठान’ का जलवा जारी, ‘शहजादा’ की सुस्त रफ्तार, तीसरे दिन भी नहीं चला कार्तिक आर्यन का जादू, जानें कितना हुआ कलेक्शन रिजवान ने ट्विटर पर इसे शेयर करते हुए यह भी जानकारी दी है कि सपना बीते 3-4 दिन से बिना कुछ खाए पिए और बिना एक भी पैसे के वहां रह रही हैं। रिजवान ने बताया है कि इस मामले में मंगलवार को नवाज के खिलाफ IPC के सेक्शन 344 के तहत  क्रिमिनल केस फ़ाइल किया जाएगा।