Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeमनोरंजनबिग बॉस 16 की Priyanka Choudhary ने अंकित गुप्ता को लेकर कही...

बिग बॉस 16 की Priyanka Choudhary ने अंकित गुप्ता को लेकर कही ये बात…

बिग बॉस 16 में नजर आई प्रियंका चाहर चौधरी अंकित गुप्ता के साथ एक प्रोजेक्ट में नजर आने वाली है। इस बात का खुलासा अब खुद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में किया है। मीडिया से हुई एक बातचीत में प्रियंका चौधरी ने अपनी आगामी प्रोजेक्ट के बारे में बात की है। उन्होंने यह भी कहा कि वह उदारियां के को-स्टार और खास दोस्त अंकित गुप्ता के साथ नजर आने वाली है। इस बारे में बताते हुए प्रियंका चाहर चौधरी ने कहा है, ‘मैं यह बोलना चाहती हूं सारे #प्रियअंकित फैंस के लिए जो मेरे और अंकित के प्रोजेक्ट के लिए वेट कर रहे हैं कि जल्दी आएगा कुछ।’ जब उनसे शाह रुख खान के प्रोजेक्ट के बारे में पूछा गया, तब उन्होंने कहा कि अभी कोई चीज कंफर्म नहीं है। इसके चलते इस बारे में कुछ नहीं बता पाएंगी। प्रियंका चौधरी ने यह भी कहा कि वह मुंबई में घर की तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि मुंबई में उनके पास ना ही घर है और ना ही उनके पास गाड़ी है लेकिन वह किसी प्रकार मैनेज कर रही है।इसके पहले बिग बॉस 16 की ट्रॉफी एमसी स्टेन ने जीत ली है। हालांकि, फैंस का मानना है कि असली विनर प्रियंका चाहर चौधरी ही है। सलमान खान का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह प्रियंका के लिए कहते नजर आ रहे हैं, ‘प्रियंका यहां से स्माइल करते हुए जा रही हैं, वह असली विनर है, प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता का दोस्ताना फैंस को आया काफी पसंद बिग बॉस 16 में प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता का दोस्ताना फैंस को काफी पसंद आया है। दोनों की जोड़ी ने कई अवसर पर एक-दूसरे का साथ भी दिया है।