जौनपुर धारा, जौनपुर। महात्मा गाँधी की 154वीं जयन्ती पर उन्हें नमन करते हुये स्वच्छता की सेवा के पखवाड़े के अन्तर्गत एवं भारत सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देश के क्रम में 01 घण्टे स्वच्छता के लिये श्रमदान करें’ कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा ऐतिहासिक स्थल शाही पुल के समीप नवनिर्मित घाट व सद्भावना पुल पर पर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य, जनपद के स्वच्छता कार्यक्रम नोडल अधिकारी प्रबंध निदेशक जल निगम राकेश कुमार मिश्रा, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, उप जिलाधिकारी सदर ऋषभ देशराज पुंडरीक, अधिशासी अभियंता जल निगम सचिन सिंह, प्रभारी जिला पर्यटन सूचना अधिकारी मनोकामना राय, ईओ नगर पालिका परिषद जौनपुर पवन कुमार, अन्य जनप्रतिनिधि व अन्य अधिकारियों के द्वारा श्रमदान करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक एवं प्रेरित किया गया। नोडल अधिकारी के ने कहा कि जनपद के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर साफ-सफाई करना सुनिश्चित करें। उन्होंने आम जनमानस अपील किया कि अपने शहर सहित जनपद के प्रमुख धार्मिक, ऐतिहासिक स्थलों पर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें जिससे हमारे ऐतिहासिक धरोहरों पर गंदगी न रहे और स्वच्छ वातावरण के साथ ही साथ पर्यटन को बढ़ावा मिले। जिलाधिकारी ने ईओ पवन को निर्देश दिया कि घाट पर उगी झाड़ियों को टीम लगाकर साफ़ कराएं। जिला पर्यटन सूचना अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि जनपद के प्रमुख ऐतिहासिक, धार्मिक, पौराणिक, प्राकृतिक पर्यटन स्थल की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए, जिससे जनपद के पर्यटन स्थल स्वच्छ रहे और उनको नई पहचान मिले। इस अवसर पर का कार्यकारी संस्था यूपीपीसीएल के एई विनय कुमार वर्मा, जेई ऋषभ पांडेय, अवनीश यादव, सुमित सिंह, अतुल शुक्ला सहित अन्य नागरिकगण ने भी श्रमदान किया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
नवनिर्मित घाट पर हुआ स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन

Previous article

