जौनपुर धारा, जौनपुर। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत 1तारीख 1घंटा स्वच्छता के लिए कार्यक्रम के तहत आज 10बजे से रोडवेज परिसर एवं स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
स्वच्छता कार्यक्रम हेतु जनपद के नोडल अधिकारी प्रबंध निदेशक जल निगम राकेश कुमार मिश्रा, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, अध्यक्ष नगर पालिका मनोरमा मौर्य ने रोडवेज परिसर पर हस्ताक्षर कैंपेन चलाकर भी स्वच्छता के प्रति लोगों के जागरूक किया गया। नोडल अधिकारी ने कहा कि सभी लोगो को स्वच्छता को जीवन का अंग बना देना चाहिए। स्वच्छता प्रत्येक व्यक्ति के दिनचर्या में सम्मिलित होना चाहिए। स्वच्छता की वजह से हमारे आसपास का वातावरण शुद्ध होगा, बीमारियां कम फैलेंगी। सभी जनपदवासी कूड़े को कूड़ेदान में डालने की आदत डालें। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील किया कि इस अभियान के साथ ही प्रतिदिन अपने आस-पास की साफ-सफाई करते रहें, जिससे आस-पास सफाई रहेगी, तो लोग भी स्वच्छ रहेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि 02 अक्टूबर को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती है, उसके उपलक्ष्य में उनको स्वच्छता की श्रद्धांजलि देने के लिए जनपद के विभिन्न जगहों जैसे विकास भवन परिसर, कलेक्ट्रेट परिसर, मलिन बस्ती एवं आस-पास के मोहल्ले के गलियों में स्वच्छता का कार्यक्रम चलाया गया। इसके माध्यम से लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर सभासद कृष्ण यादव, जितेंद्र कुमार, ओम प्रकाश यादव एडवोकेट, सुधीर कुमार यादव एडवोकेट, डॉक्टर आनंद कुमार सिंह, इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र यादव, मनोज कुमार यादव समाजसेवी के के जायसवाल, एसबीएम सैफ रोडवेज ए आर एम ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया।



