― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनई बाजार गांव के पम्मपिंग सेट के पास मिला शव,मचा हड़कंप

नई बाजार गांव के पम्मपिंग सेट के पास मिला शव,मचा हड़कंप

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय थाना क्षेत्र के धरौरा नई बाजार गांव में सड़क के किनारे पम्मपिंग सेट मशीन के पास बुधवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान हरिदास राम पुत्र स्व.पतिराम राम 42वर्ष हुरुहुरी निवासी के रूप में हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।

ग्रामीण जब खेत की तरफ शौच के लिए जा रहे थे। तभी उनकी निगाह सड़क के किनारे लगे पम्मपिंग सेट के टंकी के पास शव देख भयभीत हो गए। देखते ही देखते आस पास के लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई। शव की पहचान हरिदास के रूप में हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन शव को देख चीखने चिल्लाने लगे। परिजनों के अनुसार मृतक मंगलवार की शाम बाजार करने नई बाजार गया हुआ था देर रात घर वापस न पर आने पर काफी खोजबीन की गई मगर कुछ पता नही चल सका। सुबह शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंच शव देख पैरो तले से जमीन खिसक गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा व प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने मौके पर डाग स्क्वायड व फॉरेंसिक की टीम बुलाकर सुराग लगाने का प्रयास किया गया। फॉरेंसिक टीम घटना स्थल का निरीक्षक कर सेम्पल को लेकर अपने साथ वापस चली गई। मगर घटना का सुराग लगाने में असफल रहीं। खबर लिखे जाने तक मौत के कारण का पता नही चल सका है। गौरतलब है कि मृतक हरिदास तीन भाईयो में सबसे बड़ा था। मुंबई में प्राइवेट नौकरी कर अपने परिवार भरण पोषण करता है। वह तीन माह से अपने घर आया हुआ था। मृतक की पत्नी जलालपुर समूह सहायता में कार्य करती है। जो पिछले दो सप्ताह से अपने माइके गई हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार समेत घटना स्थल पर पहुंच चीखने चिल्लाने लगी। मृतक के दो पुत्र सुरज 20 वर्ष, श्रेयांश 8वर्ष व एक पुत्री सिमरन 19वर्ष है। मृतक अपने भरा परिवार छोड़ गया। परिजनों के अनुसार मृतक टीवी का मरीज था जिसका इलाज चल रहा था।

Share Now...