Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरधूमधाम से मनाया गया साईं बाबा का 27वाँ स्थापना दिवस

धूमधाम से मनाया गया साईं बाबा का 27वाँ स्थापना दिवस

जौनपुर धारा, जौनपुर। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मंगलवार को हुसैनाबाद स्थित साईं बाबा मंदिर का 27वाँ वार्षिकोत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ साईं बाबा मंदिर में आरती के उपरांत हुआ। मंदिर के पुजारी पंकज पांडे, लोलारक नाथ पाठक व रितेश उपाध्याय ने बाबा की आरती कराई। तदोपरांत पालकी अपने कदीम रास्तों से चलते हुए माँ गायत्री माता मंदिर तक हाथी-घोड़ा पालकी के साथ पहुंची। वहां मां गायत्री की आरती के पश्चात पुन: पालकी साईं बाबा मंदिर धाम में पहुंची जहां आरती के उपरांत पालकी का समापन किया गया। भण्डारे का आयोजन किया गया। इस दौरान पालकी की एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा के दरबार में जमे रहे। बाबा के भक्त नाचते गाते बाबा की पालकी लेकर चलते रहे। इस अवसर पर मंदिर के प्रबंधक संजय सिंह, संरक्षक व वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत सिंह, इंद्रभान सिंह, तेज बहादुर सिंह, सत्य प्रकाश सिंह प्रबंधक तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज, दीपक श्रीवास्तव पत्रकार सहित मंदिर परिवार के तमाम सदस्य उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में पालकी की शोभायात्रा निकालने में पालकी संयोजक जगदीश सेठ, दीपक श्रीवास्तव, बृजेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. अभिषेक मिश्रा, अजय सिंह, सत्य प्रकाश यादव, रमेश सिंह, डॉ. अंजना सिंह, प्रियंका श्रीवास्तव, आशीष बरनवाल, डॉ. अशोक चक्रवर्ती, अमित श्रीवास्तव सहित आदि लोग उपस्थित रहे।