जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा पीसीएफ द्वारा संचालित साधन सहकारी समिति लि. पाली में बने धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि धान का नियमित उठान नहीं हो रहा है जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पीसीएफ के मैनेजर को निर्देशित किया कि नियमित रूप से उठान कराना सुनिश्चित करें। मौके पर पर्याप्त मात्रा में बोरे उपलब्ध मिले। धान बेचने आए किसान प्रमोद कुमार यादव से पूछा कि धान बेचते हुए किसी भी प्रकार की समस्या तो नहीं आई, जिस पर किसान के द्वारा बताया गया कि कोई समस्या नहीं हुई है। सचिव चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभी तक कुल 843 कुंटल धान की खरीद की गई है। जिलाधिकारी ने सचिव को निर्देशित किया कि किसानों से अच्छा व्यवहार करते हुए अधिक से अधिक धान क्रय किए जाएं और किसानों के बैठने एवं पेयजल की अच्छी व्यवस्था की जाए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं लाल बहादुर सहित अन्य उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु
जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
धान क्रय केंद्र का निरीक्षण कर डीएम ने जानी हकीकत

Previous article
Next article

