जौनपुर धारा, खेतासराय। नवरात्रि और रमजान पर्व को लेकर थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को धर्मगुरुओं के साथ शांति समिति की बैठक की। उन्होंने त्योहार को आपसी भाईचारा के साथ मनाए जाने की लोगों से अपील की। कहा कि अराजकतत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। धर्मगुरुओं ने त्योहार पर साफ सफाई, पानी और बिजली की पर्याप्त व्यवस्था करने की मांग की। बैठक में पूर्व चेयरमैन वसीम अहमद, जगदम्बा प्रसाद पांडेय, धर्मचंद्र गुप्ता, मनीष कुमार गुप्ता, सैयद ताहिर, अनिल प्रजापति, ब्रजेश पांडेय, विक्की गुप्ता, बलिहारी राजभर उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
कड़ी सुरक्षा में होमगार्ड परीक्षा संपन्न, डीएम ने बांटा गुड़-पानी
जौनपुर में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। भीषण गर्मी और तपती धूप के बावजूद परीक्षार्थियों के उत्साह में...
धर्मगुरुओं के साथ हुई शांति समिति की बैठक

Previous article
Next article


