Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपुलिस ने तीन वांरटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पुलिस ने तीन वांरटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक के नेतृत्व में थाने के उप निरीक्षक प्रकाश यादव व इष्टदेव पांडेय ने गैर जमानती वारंटी लाल बहादुर यादव पुत्र शिव मूरत यादव निवासी कुरेथु थाना गौराबादशाहपुर, अनिल कुमार पुत्र पन्ना लाल निवासी रामपुर बैरिया थाना गौराबादशाहपुर व श्याम बिहारी पुत्र शिव वरत निवासी नैपुरा को मंगलवार की भेर में उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक ने बताया कि उक्त तीनों वारंटी अपने मुकदमे में काफी दिनों से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे। न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराते हुए उक्त तीनों वारंटियों को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।