Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरदोस्त की बेटी के दुष्कर्म का आरोपी पूर्व प्रधान गिरफ्तार

दोस्त की बेटी के दुष्कर्म का आरोपी पूर्व प्रधान गिरफ्तार

पीड़िता के पिता को भी पुलिस ने 120बी के तहत जेल भेजा

जौनपुर धारा, केराकत। दोस्त की बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाला डेहरी गांव का पूर्व प्रधान मोहम्मद साकिब उर्फ़ गुड्डू खान पुत्र अबुल जैस कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने सोमवार को उसका चालान भेज दिया। साथ में पीड़िता के पिता अकबरपुर गांव निवासी गुलाब को भी पुलिस ने जेल भेज दिया। पिछले हफ्ते एक रात गुलाब घर से बाहर था, आरोपी साकिब ने इसका फायदा उठाया और गुलाब के घर पहुंच गया। आरोप है कि उसने घर में अकेली बेटी के साथ्ा दुष्कर्म किया। माता-पिता के घर लौटने पर पिता ने आप बीती सुनाई तो पिता ने किशोरी की पिटाई कर दी और किशोरी के ऊपर ही आरोप मढ़ दिया। दुःखी किशोरी पुलिस के पास पहुंच गई और दुष्कर्म की शिकायत की। किशोरी ने पिता पर भी आरोपी को सह देने का आरोप मढ़ा और घटना का जिम्मेदार बताया। पुलिस ने आरोपी साकिब और किशोरी के पिता के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 376 और 120 बी सहित पाक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। अब दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।