Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरछोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की पूण्यतिथि मनाई गई

छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की पूण्यतिथि मनाई गई

जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर समाजवादी चिंतक विचारक छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनाई गई। आए हुए लोगों ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। समाजवादी चिंतक एवं विचारक छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र पुण्यतिथि पर जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया और जिसमें सपा के जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य ने उनके जीवन पर जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह लोगों के लिए जीते थे। वह हम लोगों के लिए प्रेरणा के स्वरूप रहेंगे। पूर्व मंत्री दीपचंद सोनकर एवं पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव ने उनके जीवन चाल मे  उनके द्वारा कराए गए सामाजिक योगदानों के बारे में लोगों को बताते हुए जीवन चरित्र प्रकाश डाला। इस अवसर पर विवेक रंजन यादव, अमित यादव उनके विचारों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर राजेश यादव, हीरालाल विश्वकर्मा, निजामुद्दीन, हिसामुद्दीन, संजीव साहू, बरसातू राम, धर्मराज यादव, रामू मौर्या, राम इकबाल, वीरेंद्र यादव, पूनम मौर्या, दीपक जायसवाल, रत्नाकर चौबे, पंकज मिश्रा ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र यादव ने किया।