कब्जे से मोबाइल, तमंचा, कारतूस सहित नकदी व पीतल का घंटा बरामद
जौनपुर धारा, बदलापुर। पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक कोतवाली पुलिस टीम द्वारा रात्रि में गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि शातिर वांक्षित चोर जिन्होने लेदुका मन्दिर में की गई चोरी व अन्य स्थानो पर चोरी की घटना को अंजाम देते रहते है वह आज फिर एक बड़ी घटना को अजांम देने की फिराक में हैं अगर जल्दी किया जाय तो उनको पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा सर्वोदय महिला महाविद्यालय मोलनापुर के पास उक्त चोरों के आने का इन्तजार करने लगी तभी वहां से तेज रफ्तार एक बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा उन्हें रोकने का प्रयास करने पर उक्त चोरों द्वारा भागने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस टीम ने उन्हें गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, 2 जिंदा कारतूस 315 बोर, 2 पर्स, 2 मोबाईल फोन, एक टूटी चिलम गांजा पीने वाली,1800 रुपए नकदी,14 पीतल का घंट, 1 मोटर साईकिल स्पेलेण्डर यूपी 62 बीभी 5313 बरामद करते हुए उक्त अभियुक्तों पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया है।



