Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरभूमि विवाद में मारपीट, तीन घायल

भूमि विवाद में मारपीट, तीन घायल

जौनपुर धारा, खेतासराय। क्षेत्र के शाहापुर शेखवलिया गांव में बीती रात भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से 24 वर्षीय प्रदीप यादव पुत्र कृपाशंकर, 42 वर्षीय उर्मिला पत्नी कृपाशंकर और उनकी पुत्री 18 वर्षीय पूजा घायल हो गई। पुलिस ने घायलों का पीएचसी सोंधी में मेडिकल जांच कराया जिसमें गंभीर रूप से घायल प्रदीप को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

अज्ञात कारणों से बाग में लगी आग, झुलसे पेड़

जौनपुर धारा, जौनपुर। चंदवक क्षेत्र के घुड़दौड़ गांव के बाग में अज्ञात कारणों से लगी आग से दर्जनों पेड़ झुलस गए। संयोग अच्छा था कि आसपास सूखी फसलों में आग नहीं पहुंच पायीं नहीं तो काफी नुकसान हो जाता। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। बताया जाता है कि घुड़दौड़ गांव निवासी ऊषा सिंह पत्नी राजेश सिंह का नदी किनारे लगभग चार बीघे का बगीचा है। सोमवार को दोपहर उसमें अज्ञात कारणों से आग लग गई। जानकारी होने पर सूचना पुलिस के साथ साथ फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पाया। अगलगी की घटना से दर्जनों पेड़ झुलस गए। संयोग अच्छा था कि आसपास के फसलों में आग नहीं पहुंची।