Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी को, 149 सीटों पर होगा दाखिला

अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह और नौ की प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को होगी। कुल 149 सीटों पर दाखिला लिया जाएगा। परीक्षा परिणाम 25 फरवरी को घोषित होगा। पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चे आवेदन के पात्र होंगे।
Homeअपना जौनपुरदो पक्षों में मारपीट, आठ घायल

दो पक्षों में मारपीट, आठ घायल

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के मड़वा गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी जिसमें दोनों पक्ष से आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गयी। सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र के मड़वा मोहिद्दीनपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के दौरान चले लाठी डंडे में एक पक्ष से 48 वर्षीय सुभाष, 41 वर्षीय अनिल कुमार, 53 वर्षीय अशोक कुमार पुत्रगण मुन्नीलाल व 18 वर्षीय रविना पुत्री अशोक व दूसरे पक्ष से 45 वर्षीय सोना देवी पत्नी फूलचंद, 24 वर्षीय नीलम पुत्री फूलचंद, 30 वर्षीय रमेश बिंद पुत्र लालचंद व 21 वर्षीय बलराम बिंद पुत्र फूलचंद गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर ले मामले की जांच कर रही है।