जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के आरा गांव में शनिवार शाम को विवादित जमीन पर घूर रखने को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के ऊपर लाठी डंडे से हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष में महिला सहित पांच घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। उक्त थाना क्षेत्र के आरा गांव के अखिलेश यादव व केदार नाथ यादव में विवादित जमीन पर घूर रखने को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विवादित जमीन पर शनिवार शाम को केदार यादव अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घूर रखने लगे जिसे देखते ही अखिलेश ने मना किया। इसी बात को लेकर केदार व उनके घर के सुंदर लाल, हरेंद्र जोगिंदर आदि लाठी डंडे लेकर अखिलेश को मारने पीटने लगे। बीच बचाव करने आये लक्ष्मण, सुनील, पूनम व अंकिता को भी लाठी डंडे से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। इस खूनी संघर्ष में अखिलेश यादव, सुनील कुमार, लक्ष्मण, पूनम व अंकिता को काफी चोट आई। इसी बीच मारपीट की सूचना किसी ने पुलिस को दे दिया। मौके पर थाने की फोर्स व डायल 112 पुलिस पहुंच गयी। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने अखिलेश के द्वारा दी गई तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
दो पक्षों में चले लाठी-डण्डे, महिला सहित पांच घायल

Previous article
Next article

