Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजलाभिषेक करने गयी एक दर्जन महिलाओं की कटी चेन

जलाभिषेक करने गयी एक दर्जन महिलाओं की कटी चेन

पुलिस ने दो संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लेकर कर रही है पूछताछ

जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत क्षेत्र के गोमतेश्वर महादेव मंदिर व देवकली शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने आयी लगभग एक दर्जन महिलाओं के साथ चेन स्नेचिंग की घटना हो गयी। कुछ तो रोती बिलखती घर चली गयी वहीं लगभग आधा दर्जन महिलाओं ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को चेन छिनैती की तहरीर दी। पुलिस दो संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बता दे कि हुरहुरी निवासी प्रेमा सिंह, मंजू सिंह, रेखा सिंह व उदयचन्दपुर निवासी ममता मधुकर, ममता प्रजापति ग्राम सोनखरी निवासी महिला ने पुलिस को दिए गये तहरीर में आरोप लगाया कि वह  देवकली शिव मंदिर पर गयी थीं और अन्य महिलाएं गोमतेश्वर महादेव मंदिर पर गयी थीं। जब जलाभिषेक के बाद घर को जाने लगीं तो मंदिर परिसर में ही गले की सोने की चेन गायब थी जिसके बाद महिलाओ के पैरों तले से जमीन घिसक गई। तहरीर के आधार पर पुलिस दो संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। देखते ही देखते चेन स्नेचिंग की घटना आग की तरह क्षेत्र में फैल गई।