जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ऊंचडीह गांव में गुरूवार की रात्रि करीब साढ़े नौ बजे अण्डा खाने को लेकर सुनील चौहान, जितेन्द्र चौहान निवासी ऊंचडीह ने गांव के ही दशरथ सरोज पुत्र लालमनि सरोज को गाली देते हुए लाठी-डण्डों व लात-घूंसों से मार पीटकर घायल कर दिया व जातिसूचक शब्दों को प्रयोगकर गालियां दी व जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया ले जाकर प्राथमिक उपचार करवाया। पुलिस ने पीड़ित के पिता लालमनि सरोज की तहरीर के आधार पर उपरोक्त के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी देने व एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी है।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
दो के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज

Previous article
Next article

