Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरशराबी पति ने पत्नी को पीटकर घर से निकाला

शराबी पति ने पत्नी को पीटकर घर से निकाला

  • पंचायत में पति की हुई जमकर पिटायी

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के एक गांव निवासिनी एक 35 वर्षीय महिला व उसके तीन बच्चों को शराबी पति ने गुरुवार की देर रात मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। शुक्रवार को महिला के घर वालों ने पंचायत किया। पंचायत के दौरान पति को जमकर पीटा। हालांकि माफी मांगने के बाद मामला शांत हुआ। उक्त गांव निवासिनी की शादी चार वर्ष पूर्व गौराबादशाहपुर के एक गाँव में हुयी थी। उसके पास दो बच्चियां भी पैदा हो चुकी है। लड़की पैदा होने पर पति शराब पीकर पत्नी को अक्सर मारता पीटता था। दो बार पंचायत भी हो चुकी थी। हर बार लोग समझा बुझाकर मामला शांत करवा देते थे। पति अपनी पत्नी के चरित्र को सन्देहास्पद बताता है। इसी बात को लेकर पत्नी को दर्जनों बार मारा पीटा। पंचायत ने फिर गलती नहीं करने की बात पर सुलह करवायी थी। गुरूवार की रात को फिर दोनों ने झगड़ा हुआ। पति ने मारना पीटना शुरू कर दिया और उसके बाद आधी रात को उसे घर से बाहर भगा दिया। महिला ने सूचना अपने मायके वालों को दी। उसके परिजन रात को ही 112 डायल कर सूचना देकर पुलिस के साथ पहुंच गए। सुबह एक बार फिर पंचायत हुई। पंचायत में परिवार तथा रिश्तेदारों ने पति को जमकर मारा पीटा। उसके बाद आपस में लिखा पढ़ी करके सुलह हुई। मामला काफी चर्चा में चल रहा है।