जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत सजईंकला खुर्द गांव निवासी लाल बहादुर पुत्र जंग बहादुर ने थाने पर तहरीर दिया कि मैंने मोबाइल द्वारा बातचीत करके अंकित यादव पुत्र सतवीर सिंह यादव निवासी- सैडभर ब्लाक पिलाना, बागपत (यू.पी.) से एक मोटरसाइकिल सत्तर हजार रुपये में खरीदा था जो अपने को आर्मी का हवलदार भी बताया था। विश्वास करके मैंने कई किस्तों में बैंक से रुपये भेजा लेकिन आज तक मुझे मोटरसाइकिल नहीं मिली। मुझे अंकित यादव के अलावा जोरा सिंह ने भी झांसे में लेकर कहा कई तरह के कागज बनवाने हैं तब जाकर पेपर ट्रान्सफर होगा और एक लाख नब्बे हजार रुपये जमा करवा लिये। मैंने कहा कि मुझसे ज्यादा रुपये ले लिए हैं तो दोनों ने कहा कि थाने में शिकायत किया तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। पुलिस तहरीर के आधार पर उपरोक्त दोनों के खिलाफ आईटी एक्ट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
दो के खिलाफ आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज


