Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरसरकारी जमीन पर लगी मूर्ति को एसडीएम ने हटवाया

सरकारी जमीन पर लगी मूर्ति को एसडीएम ने हटवाया

जौनपुर धारा, बरईपार। तेजीबाजार थाना क्षेत्र के धनौवा गांव में सरकारी जमीन पर अनुसूचित जाति के लोगों द्वारा अंबेडकर जयंती मनाए जाने को लेकर शनिवार की सुबह में बाबा साहब की मूर्ति लगाई गई। गांव के किसी व्यक्ति द्वारा शिकायत की गई तो एसडीएम ने पहुंचकर वहां से मूर्ति को हटवा दिया। उक्त गांव में अपनी मर्जी से ग्राम पंचायत की खाद गढ्ढे की जमीन पर बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के मामले का शनिवार दोपहर को पटाक्षेप हो गया। एसडीएम ने गांव वालों को समझाकर मूर्ति उस स्थान से हटावा दी। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति गांव के अनसुचित जाति के लोग पूर्व सुनियोजित ढंग से शनिवार की सुबह जाकर स्थापित कर दी थी। इसकी सूचना लगते ही एसडीएम राजेश चौरसिया एवं क्षेत्राधिकारी संत प्रसाद उपाध्याय मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंच गए। ग्रामीणों से मूर्ति हटाने की बात कही लेकिन ग्रामीण नहीं माने। सूचना पर तेजीबाजार, मछलीशहर, बक्शा सहित पीएसी बल को बुलाया गया। एसडीएम ने अपनी मौजूदगी में हल्का लेखपाल को टीम के साथ सरकारी जमीन की पैमाइश कराया। नियम कानून का दायरा बताते हुए एसडीएम ने उक्त प्रतिमा वहां से हटवा दी। ग्रामीण इस शर्त पर माने कि प्रशासनिक अनुमति के बाद वे दोबारा बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित करेंगे।