Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरदुर्बल शोसित लोगों के साथ है राष्ट्रीय मानवाधिकार: जितेंद्र तिवारी

दुर्बल शोसित लोगों के साथ है राष्ट्रीय मानवाधिकार: जितेंद्र तिवारी

  • भकुरा पहुँचे राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष ने पत्रकारों से कहा

जौनपुर धारा, खेतासराय। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में मानवाधिकार के हनन की शिकायत निश्चित रूप में कम हुई है। खाकी वर्दी का कहीं भी हनन का मामला सामने आता है तो संगठन आयोग को चिट्ठी लिखकर अधिकारियों को तलब किया जाता है। कमजोर और सताये हुए लोगों के न्याय के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार हमेशा सभी लोगों के लिए खड़ा है।

उक्त बातें राष्ट्रीय मानवाधिकार व महिला बाल विकास आयोग भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार तिवारी एडवोकेट ने मंगलवार को भकुरा गांव में पत्रकारों से बातचीत में कहा। श्री तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रेदश समेत सभी सूबों में संगठन की निगाहें हैं। किसी भी हाल में शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाल उत्पीड़न के हनन के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार सख़्त है, डीएम और पुलिस अधीक्षक को तलब कर कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाती है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि आधी रात को भी मानवाधिकार की रक्षा के लिए आयोग का दरवाजा खटखटाया जाता है। योगी शासन में खाकी मानवाधिकार का हनन कम हुआ है। गांव निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य ओमप्रकाश सिंह को राष्ट्रीय मानवाधिकार का प्रदेश उपाध्यक्ष, शेख इमामुद्दीन को आजमगढ़ जिलाध्यक्ष, दयाराम सोनकर को जौनपुर जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वार्ता के दौरान खुर्शीद अहमद, आशीष यादव, रविंद्र प्रताप यादव, धर्मेन्द्र कुमार तिवारी, मोहित मिश्रा, संजय कुमार तिवारी, मनोज कुमार रॉय, राजमहातिम यादव, कुंज बिहारी यादव, आकाश सिंह, मनीष सिंह समेत अन्य लोग शामिल रहे।