Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरदीवानी न्यायालय परिसर में न्यायिक अधिकारियों ने किया पौधरोपण

दीवानी न्यायालय परिसर में न्यायिक अधिकारियों ने किया पौधरोपण

जौनपुर धारा,जौनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव द्वारा वन विभाग के सहयोग से वृक्षारोपण व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम प्रभु नारायण पाण्डेय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट अनिल कुमार यादव, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रथम विमल कुमार आर्या, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफटीसी द्वितीय सुरेन्द्र प्रताप यादव, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, मुकीम अहमद, व अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत लालचन्द्र गुप्ता एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण एवं चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता एवं कर्मचारियों ने न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण करते हुये जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं पृथ्वी को बचाने के लिये जागरूक किया। इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम प्रभु नारायण पाण्डेय ने कहा कि वृक्षों के काटने से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। शुद्ध वायु की कमी हो रही है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को यथासंभव अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित करना चाहिए।