Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरदहेज उत्पीड़न के दो अलग-अलग मामलों में आठ पर केस

दहेज उत्पीड़न के दो अलग-अलग मामलों में आठ पर केस

जौनपुर धारा, खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने व लात घूंसो से पिटाई कर उसे घर से भगा देने के आरोप में पुलिस ने पीड़िताओं की शिकायत पर पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सभी आरोपितों की तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है। गभिरन गांव में अपने पिता के घर रह रही विवाहिता तरन्नुम निशा ने आरोप लगाया कि उसकी शादी एक वर्ष पूर्व जौनपुर शहर के मुफ्ती मुहल्ला निवासी मोहम्मद राफे के साथ हुई थी। शादी के कुछ माह बीतने के बाद से ही मायका से दहेज में चार लाख रुपए मंगाने का दबाव ससुराल के लोगों द्वारा उस पर बनाया जाने लगा। जिसको लेकर उसे कई बार मारा पीटा भी गया। आरोप है कि 10 दिसंबर की रात उसे पति के अलावा ससुर मोहम्मद हस्सान,सास खातून और ननद नायला हस्सान ने लात घूंसो से जमकर पिटाई कर दिया। घायल अवस्था में उसे रात में एक वाहन से गभिरन बाजार के पास सड़क पर छोड़ उक्त लोग फरार हो गए। इसी तरह रसूलपुर गांव निवासी विवाहिता रूबी यादव का आरोप है कि उसका विवाह पांच वर्ष पूर्व अजीत यादव के साथ हुआ था। उसकी गोद में दो वर्षीय पुत्र भी है। आरोप है कि उसे पति के अलावा ससुर शिव प्रसाद यादव, सास प्रभावती देवी, ननद खुशबू दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते हैं। विगत 14 दिसम्बर को उक्त लोगों ने मिलकर लात घूंसो से पीटकर उसे घायल कर दिया। यह भी आरोप है कि उसका दो साल का बेटा उससे छीन कर उसे घर से भगा दिया। दोनों घटनाओं में पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।