Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeअपना जौनपुरकलेक्ट्रेट सभागार में सेमिनार का आयोजन

कलेक्ट्रेट सभागार में सेमिनार का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र के निर्देशन में आयकर अधिकारी (टी.डी.एस.)सुल्तानपुर बृजेश राजौरिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारी/सम्बन्धित अधिकारी एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी के साथ स्रोत पर कटौती/संग्रहण (टी.डी.एस.) के सम्बन्ध में सेमीनार का आयोजन किया गया। सेमीनार में आयकर अधिकारी (टी.डी.एस.) सुल्तानपुर मयंक वेरिवाल, आयकर अधिकारी जौनपुर प्रतीक कुमार, कर सहायक एवं मो.काशिफ अंसारी, कर सहायक द्वारा आयकर की कटौती कर समय पर जमा करना, त्रैमासिक टी.डी.एस.स्टेटमेंट्स को सावधानी पूर्वक समय से दाखिल करना इत्यादि के बारे में अवगत कराया गया और ऐसा न करने पर आयकर अधिनियम-1961 के अन्तर्गत लगने वाली शास्तियों और अभियोजन के बारे में भी अवगत कराया गया।