Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदबंगों ने दलित परिवार को लाठियों से पीटकर किया घायल, मुकदमा दर्ज

दबंगों ने दलित परिवार को लाठियों से पीटकर किया घायल, मुकदमा दर्ज

  • मारपीट का सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत तरियारी गांव में रविवार की देर शाम गांव के दबंग युवकों ने एक दुकानदार के साथ गाली गलौच करते हुए लाठियों से पीटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। गौरतलब हो कि रामदुलार पुत्र नान्हक घर के ही पास गुमटी की दुकान कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। पूर्व नियोजित प्लान के साथ बीती देर शाम सुजीत यादव, दीपक यादव पुत्र सेवालाल, अजय यादव पुत्र मेवालाल व विकास यादव पुत्र मटरू यादव गुटखा लेने आये। उन लोगों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली गलौच देते हुए उसे लाठी डंडों से मारने लगे। मारपीट में तीन युवक समेत दो महिला घायल हो गई। मारपीट का वीडियो दुकान के सामने लगे सीसीटीवी में कैद हो गया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित ने थाने पहुंच तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस पीड़ित परिवार का मेडिकल कर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।