जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत अर्गूपुर कला गांव में अपने मामा का दाह-संस्कार करने के बाद तेरहवीं का कार्य कर रहे युवक को गांव के मनबढ़ दबंगों ने पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। भुक्तभेगी ने घटना की सूचना पुलिस को देकर अपना उपचार इलाज राजकीय चिकित्सालय में कराया। सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र के पिपरी पट्टी गांव निवासी 35 वर्षीय जितेंद्र कुमार पुत्र सुरेन्द्र अपने मामा अगूर्पुर कला गांव निवासी दूधनाथ का अन्तिम संस्कार कर सोमवार को तेरही का कार्य कर रहा था जिसकी वजह से गांव के पड़ोसी मनबढ़ दबंगों ने तेरही के कार्यक्रम खत्म होने के बाद देर रात लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। भुक्तभेगी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गंभीर देख उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 22-04-2026
" Jaunpur Dhara E-Paper 22-04-2026 जौनपुर जिले का विश्वसनीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र 'जौनपुर धारा' (Jaunpur Dhara) अब आपके मोबाइल पर भी उपलब्ध है।...


