- शैक्षिक कैलेंडर का हुआ विमोचन
जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के आशा पाल सिंह जूनियर हाई स्कूल ऊंचगांव के परिसर में वित्तविहीन शिक्षक संघ की एक बैठक आयोजित हुई जिसमें अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम व्यवस्थापक/प्रबंधक द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। वक्ताओं ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। वित्तविहीन ही एक ऐसा संगठन है, जो एक दूसरे के सुख-दुख में सदैव खड़ा रहता है। ब्लॉक संघ अध्यक्ष मंगला प्रसाद गिरी ने अपने संबोधन में बताया कि शिक्षकों के ऊपर समाज का बहुत बड़ा दायित्व है। वे दायित्व का निर्वहन अपनी ईमानदारी के साथ उसे करें। बच्चों के शिंक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें, सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा शैक्षिक कैलेंडर का विमोचन किया गया। प्रमुख वक्ताओं में डा. पीके सिंह, एमपी पटेल, पूनम सिंह, मनोज मिश्र, एलसी निषाद आदि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य इन्दु प्रकाश त्रिपाठी एवं संचालन आलोक सिंह ने किया। इस अवसर पर मुरारी सिंह, सुशील मिश्र,विनय शर्मा, डा. विमल, राम सागर गुप्ता, मोहित शुक्ला, राकेश सिंह, प्रेमनाथ यादव, आदि सहित बड़ी संख्या में प्रबंधक और प्रिंसिपल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।



