Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरथाने के ड्राइवर की हृदयाघात से मौत

थाने के ड्राइवर की हृदयाघात से मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत थाने के ड्राइवर व हेड कांस्टेबल शिवनाथ पुष्कर की शुक्रवार की भेर में हृदयाघात से मौत हो गयी। मौत की सूचना लगते ही पूरे कोतवाली में शोक की लहर दौड़ गयी। पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके गृह जनपद बलिया के लिए रवाना कर दिया गया। बलिया जिले नगरा थानान्तर्गत इसीपुर निवासी 55 वर्षीय शिवनाथ पुष्कर अपने परिवार के साथ थाना परिसर में एक रूम में परिवार संग रहते थे। देर शाम वह ड्यूटी करके आए और कमरे में आराम कर रहे थे। तीन बजे सीने में दर्द उठने के बाद उनके सहयोगी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गये जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद उनको पुलिस लाइन लाया गया सलामी देकर शोक श्रद्धाजंलि अर्पित की गयी। इसके बाद शव को स्वजनों को सौंप दिया गया। कोतवाल संजय वर्मा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि शिवनाथ पुष्कर काफी मिलनसार व व्यक्तित्व के धनी थे वह अपनी ड्यूटी के प्रति काफी सजग रहते थे उनकी कमी हमेशा खलेगी।