Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरडीएम से हुई शिकायत, सिपाही ने लौटाए 30 हजार रुपये

डीएम से हुई शिकायत, सिपाही ने लौटाए 30 हजार रुपये

  • जिस खाते में ट्रांसफर किए थे रुपये, उसी खाते से किया वापस
  • पीड़ित ने मुख्यमंत्री व एसएसपी से भी लगाई थी न्याय की गुहार

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के संज्ञान में आने पर पान मसाला कारोबारी के पुत्र से रंगदारी के तौर पर वसूले गए 30 हजार रुपये राज कालेज पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही को लौटाने पड़ गए। सिपाही ने जिस खाते में रुपये ट्रांसफर किए थे, उसी खाते से वापस कर दिए। पीड़ित ने मुख्यमंत्री व एसएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई थी। यह प्रकरण महकमे में चर्चा का विषय बन गया है। पीड़ित सुजीत कुमार रावत को लेकर पान मसाला कारोबारी गुरुवार को जिलाधिकारी से मिले। पूरे प्रकरण की जानकारी दी। संवेदनशील जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत एसएसपी अजय कुमार साहनी को जांच कराने को कहा। एसएसपी के निर्देश पर एएसपी (सिटी) डा. संजय कुमार ने सीओ सिटी कुलदीप कुमार गुप्ता को तुरंत जांच कर आख्या देने को कहा। सीओ सिटी ने सुजीत कुमार रावत को पुलिस कार्यालय बुलाकर पूरी बात सुनी। इसके बाद आरोपित सिपाही राहुल कुमार को तलब कर पूछताछ की। सिपाही कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। अपनी गर्दन फंसती देख सिपाही राहुल कुमार ने उसी टेलर मास्टर के खाते से रुपये लौटा दिए जिसमें उसने सुजीत के मोबाइल फोन के पे-फोन से जबरन ट्रांसफर किए थे। मालूम हो कि परमानतपुर मोहल्ला निवासी सुजीत कुमार रावत ने मुख्यमंत्री व एसएसपी को ऑनलाइन प्रार्थनापत्र घटना के दिन बुधवार को ही भेजा था। शिकायत की थी कि वह दिन में करीब 11.30 बजे शाही किला गेट के पास एक गुमटी पर खड़े थे। उसी समय सिपाही राहुल कुमार साथी जवान के साथ पहुंचा और उसे पकड़कर चौकी पर ले गया। कहा कि तुम अवैध सामान बेचते हो। सुजीत ने कहा मेरे पिता व्ाâे नाम लाइसेंस है। इसके बावजूद सिपाही राहुल ने अपशब्द कहते हुए सुजीत का मोबाइल फोन छीन लिया और मोबाइल में फोन-पे नंबर खोलवाया। इसके पश्चात पुलिस चौकी के सामने कपड़ा सिलाई की दुकान चलाने वाले टेलर को बुलाकर उनके पेटीएम का बार कोड स्कैन कर 30 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए थे।