― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरत्योहार में खलल डालने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : विनोद मिश्रा

त्योहार में खलल डालने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : विनोद मिश्रा

  • होली और रमजान को लेकर थाने में हुई बैठक

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। होली और रमजान महीने को लेकर मंगलवार को क्षेत्र के गणमान्यों से प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा ने थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई। इसमें त्योहारों को सौहार्दपूर्व वातावरण में मनाने की अपील की गई। बैठक में मौजूद गणमान्यों से प्रभारी निरीक्षक ने उनके नगर व गांवों की समस्या और होलिका स्थान को लेकर कहीं कोई विवाद तो नहीं इस पर चर्चा की। इस अधिकांश लोगों ने अपने-आप ने नगर व गांवों में कोई दखल नहीं होने की बात बताई। विद्यालय प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता ने नगर के मोहल्ला दर्जियान, नईगंज, अंजही व सरायरुस्तम कमलपुर में होलिका स्थल को लेकर विवाद की संभावनाएं जाहिर की। अंजुमन सदर तहसीलमुलहक बन्ने ने बताया कि मस्जिदों के समीप होली के दिन लाउडस्पीकर धीमा बजाए जाए जिससे नमाजदारों को दिक्कत ना हो। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने हल्का प्रभारी को नोट कर विवादित स्थलों की जांच करने का निर्देश दिया, और कहा कि होली का त्योहार शुक्रवार जुम्मा के दिन पड़ रहा है। जिससे मिश्रित आबादी वाले मोहल्लों में शांति सद्भाव ना बिगड़े इसमें पुलिस के साथ नगर व ग्रामीणों की भी जिम्मेदारी है, साथ ही यदि गांवों व नगर में त्योहार के आसपास किसी ने कोई गलत कट अथवा कोई अथवा फैलाया तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर आलोक कुमार गुप्ता पिंटू, इंजीनियर उमाशंकर गुप्ता, रंजीत गुप्ता, सभासद दीपू मोदनवाल, गणेश सभासद, बैजनाथ साहू, सुरेश चंद सोनी, विवेक यादव, मो.फहद, मो.शाहरूरन, मो.फैजान अंसारी, उमाशंकर चौरसिया, शरीफ अहमद, शिवलाल सोनी, अजीत सिंह, हीरालाल व मनीष आदि लोग मौजूद रहे।

Share Now...