Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअनियंत्रित ट्रैक्टर अधेड़ को रौंदते हुए पेड़ से टकराया

अनियंत्रित ट्रैक्टर अधेड़ को रौंदते हुए पेड़ से टकराया

जौनपुर धारा, खुटहन। इमामपुर गांव में मंगलवार को ईंट लादकर जा रहा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर रिहायशी घर की तरफ घूम गया। जहाँ खाट पर बैठे अधेड़ को रौंदते हुए आम के पेड़ से टकरा गया, जिससे अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक लिखापढ़ी के बाद शव को पीएम हेतु भेज दिया, तथा ट्रैक्टर सहित चालक को हिरासत में ले लिया गया है। चालक के भी जबड़े में गंभीर चोटें आई हैं। सीएससी पर उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। गांव निवासी 50वर्षीय महेंद्र विश्वकर्मा का खुटहन वाया जौनपुर मार्ग के बगल आवास है। जिसके सामने वे खाट बिछाकर बैठे हुए थे। पत्नी से खाना  मांगे वह खाना लेने चली गई। तभी खुटहन की तरफ से ईंट लादकर आ रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर उनके घर की तरफ घूम गया। वे अपने बचाव को कुछ कर पाते कि ट्रैक्टर उन्हें रौंदते हुए आगे पेड़ से टकरा गया। जानकारी होते ही चिकित्सकों की टीम व पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां देखते ही महेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। ट्रैक्टर चालक कबिरुद्दीनपुर गांव निवासी राम जियावन के जबड़े में गंभीर चोट आई है।