Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरतेज रफ्तार फॉरच्यूनर कार ने बाइक सवार मजदूरों को मारी टक्कर

तेज रफ्तार फॉरच्यूनर कार ने बाइक सवार मजदूरों को मारी टक्कर

  • एक मजदूर की मौके पर दर्दनाक मौत, दूसरा गम्भीर

जौनपुर धारा,बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मिरशादपुर गांव से गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग-731 पर मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार फॉरच्यूनर कार ने बाइक सवार मजदूरों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एक मजदूर का मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे घायलावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर लाया गया, जहां डॉक्टर ने देखते ही उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार बक्सा थाना क्षेत्र के उमरपुर शिवगुलामगंज निवासी धीरू कुमार और कल्लू मजदूरी का कार्य करते हैं। दोनों बाइक से मंगलवार की सुबह मजदूरी के कार्य से बदलापुर की तरफ जा रहे थे। वह जैसे ही मिरशादपुर गांव से गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग-731 के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार फॉरच्यूनर कार ने उनके बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे धीरू की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, वहीं कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में कल्लू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर लाया गया, जहां डॉक्टर ने देखते ही उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची बदलापुर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। इस सम्बंध मे थानाध्यक्ष रोहित मिश्रा ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने पर फॉर्च्यूनर कार चालक के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।